वैसे तो Computer से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें हैं, जो हमें पता होना चाहिए, लेकिन उनमें से एक Typing है। जिसके बारे में हम आज जानेंगे कि यह हमारे लिए क्यों जरूरी है, और इसे सीखने से हमें क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।
Typing क्या है?
सबसे पहले हम जानेंगे कि आखिर Typing होता क्या है? यह एक ऐसी तकनीक है, जिससे हम Laptop, Computer, Or Mobile Phone में Text Entry (Input) करते हैं।
इसमें हमें अपनी 10 उंगलियों का सही तरह से उपयोग करना होता है।
Typing का इतिहास-
सबसे पहले 19वीं सदी के अन्त में क्रिस्टोफर लैथम शोल्स द्वारा 1868 में पहले व्यावहारिक टाइपराइटर के आविष्कार से शुरू हुआ। 1870 के दशक में ‘क्वर्टी’ (QWERTY) कीबोर्ड लेआउट को बार बार जाम होने से बचाने के लिए विकसित किया गया था। इस Layout में सभी एक साथ वाले Letters को जो बार-बार उपयोग किए जाते थे, उन्हें अलग रखा गया।
Typing की कुछ मुख्य बातें-
हम लोग जो Layout use कर रहे हैं, उसे हम QWERTY Layout कहते हैं। इसमें हमें अपनी सभी उंगलियों का उपयोग करके तेज गति से टाइपिंग करनी होती है। इसमें समय के साथ निरंतर अभ्यास की जरूरत होती है। Typing करते समय हमें ध्यान रखना होता है, कि हम Keybord की तरफ न देखकर सिर्फ Screen की तरफ ही ध्यान केंद्रित करें।
Typing की विशेषताऐं-
अभी के समय में हमारे लिए Typing सीखना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि इसके बगेर हम किसी भी Text का Entry नहीं कर सकते हैं। टाइपिंग से समय की बचत होती है, जो पेशेवर काम, ईमेल और रिपोर्ट लिखने में है। इसके अलावा, यह डाटा एंट्री, सरकारी नौकरी और ऑफिस के कामों में आजकल बहुत सारी पदों के लिए Typing बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह एक ऐसी तकनीक है जो हमें Keyboard को सही तरह से उपयोग करना सिखाता है। Typing के बहुत सारे Font में किए जा सकते हैं, लेकिन अभी के समय में Mangal Font, Krutidev Or, English ज़्यादा उपयोग किए जाते हैं। इसी Font के आधार पर अभी Exams भी लिए जा रहे हैं। टाइपिंग कोर्स में छात्रों की गति और सटीकता का परीक्षण किया जाता है। इसके अलावा, छात्रों को सही व्याकरण, विराम चिह्नों और भाषा का प्रयोग करना आवश्यक है।
Typing के लिए Font-
Typing के लिए वैसे तो बहुत सारे Font use किए जा सकते हैं, लेकिन उनमें सबसे important Mangal Font, Kruti Dev, English or regional language में use किए जाते हैं। हिंदी टाइपिंग के लिए मुख्य रूप से Kruti Dev (रेमिंगटन कीबोर्ड लेआउट) और Mangal (यूनिकोड/इनस्क्रिप्ट लेआउट) का उपयोग किया जाता है। हिंदी फ़ॉन्ट्स को कंप्यूटर में इंस्टॉल करना पड़ता है, जिसके बाद MS Word, Photoshop आदि में टाइपिंग की जा सकती है।
वैसे पद जिसमें Typing की माँग है-
अधिकांश पदों के लिए 30-40 शब्द प्रति मिनट (WPM) की गति के साथ 90% से अधिक सटीकता (Accuracy) की आवश्यकता होती है। ऐसी बहुत सारी सरकारी एवं प्राइवेट पद है, जिसमें हमें Typing की जरूरत पड़ती है। वैसे कुछ पद निम्न है-
सरकारी नौकरियां (Government Jobs):
- SSC CHSL/CGL: एलडीसी (LDC), जेएसए (JSA), और डाटा एंट्री ऑपरेटर
- रेलवे (RRB): क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, टिकट क्लर्क
- बैंकिंग (IBPS/SBI): क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर
- कोर्ट/न्यायालय: स्टेनो-टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क
- राज्य कर्मचारी चयन आयोग: विभिन्न विभागों में टाइपिस्ट
- प्राइवेट सेक्टर की नौकरियां (Private Sector Jobs):
- डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): कंपनियों में फाइलों का डेटा कंप्यूटर में टाइप करना
- कंप्यूटर ऑपरेटर: दैनिक ऑफिस का काम, ईमेल, और रिपोर्टिंग
- रिसेप्शनिस्ट (Front Desk): अपॉइंटमेंट लेना और एंट्री करना
- कंटेंट राइटर / ब्लॉगर: आर्टिकल या सामग्री लिखना
- ट्रांसक्राइबर (Transcriber): ऑडियो/वीडियो को टेक्स्ट में बदलना
Typing की अवधि और शुल्क-
सभी संस्थानों में यह Course लगभग 6 महीने या फिर 1 साल का होता है। अगर किसी को सीखना रहता है तो ऐसे भी वो संस्थान जाकर सीख सकते हैं अपने उपयोग के लिए। सभी संस्थान एक अपना निश्चित शुल्क निर्धारित रखते हैं उस अनुसार Typing Fee लगता है। हर संस्थान में लगभग 8,000 से 10,000 तक शुल्क हो सकते हैं।
Tarun India Institute में Typing-
यहाँ पर आपको आपकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कोर्स करवाया जाता है। आप अपने समय में से कुछ समय निकालकर संस्थान जाकर Offline Typing या फिर Online Typing सीख सकते हैं। आपको Mangal Font, Kruti Dev Font और English में Typing आजकल के परीक्षाओं को ध्यान में रखकर सिखाया जाता है। इस कोर्स के अन्त में आपको Typathon नामक एक ऐप पर बिल्कुल आजकल के परीक्षाओं की तरह आपको Typing का Practice करवाया जाता है ताकि आप आने वाले परीक्षाओं के लिए पुरी तरह तैयार रह सके। Tarun India Institute में Typing Course सीखने की Fee Details कुछ इस प्रकार है।
Fee Details-
1. Monthly Fee: ₹400/subject
2. Admission Fee: ₹560/- 280/-
3. Alternative Option:
– One-time payment: ₹2400/-
(Admission Fee included)
CONCLUSION-
Typing एक ऐसा Skill है, जो अभी के समय के अनुसार बहुत ही आवश्यक है। यह हमारे कामों को आसान बनाते हैं चाहे वो हमारा Personal काम है या फिर Professional। यह हमारी लिखने की गति को तेज और ध्यान को केंद्रित करता है।
सही typing (Hindi-25 WPM or English-30 WPM) आज के युग की परीक्षाओं की मुख्य मांग बन चुकी है।







Leave a Reply